हरिद्वार पुलिस ने फिरौती और हत्या प्रकरण का 6 घंटे के भीतर किया खुलासा,एसएसपी ने की टीम क़ो ईनाम देने की घोषणा

हरिद्वार पुलिस ने फिरौती और हत्या प्रकरण का 6 घंटे के भीतर किया खुलासा,एसएसपी ने की टीम क़ो ईनाम देने की घोषणा
Spread the love

हरिद्वार।हरिद्वार पुलिस ने फिरौती और हत्या प्रकरण का 6 घंटे के भीतर खुलासा किया lअपहरणकर्ताओं ने पैथोलॉजी लैब स्वामी (मृतक) की मां से ₹70 लाख की फिरोती मांगी थी lएसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम क़ो ₹10000 ईनाम देने की घोषणा की ।

मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 तारीख को 22 वर्षीय कार्तिक नाम का युवक जिसकी गुमशुदगी उसके परिवार द्वारा लिखाई गई थी । कार्तिक कुमार की रामधाम कालोनी रानीपुर मे अनिका पैथोलोजी नामक लैब है। उनका पुत्र 12 तारीख को सुबह अपनी पैथोलोजी मे गया था लेकिन 24 घंटे से ज्यादा होने पर भी वापस नही लौटा।उक्त सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बहादराबाद में गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा कार्तिक की तलाश के प्रयास शुरु करते ही जानकारी मिली कि कार्तिक के मोबाइल से कार्तिक की मां अंगूरी देवी को एक काल आयी। जिसमे अज्ञात कॉलर द्वारा कार्तिक की मां से कार्तिक की जान सलामती के लिए ₹70 लाख फिरोती देने व इस सम्बन्ध में पुलिस को न बताने की चेतावनी दी गई। उक्त सम्बन्ध में कार्तिक की माता के कथन अन्तर्गत धारा 161 सीआरपीसी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदगी को फिरौती के लिए अपहरण में तरमीम करते हुए तत्काल मु0अ0स0 08/23 धारा 364ए भादवि किया गया।

विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कार्तिक द्वारा दिनांक 13.01.2023 को कुल तीन ट्रांजेक्शन किये गये। उक्त ट्रांजेक्शन शराब के ठेके, मुरादाबादी बिरयानी सेन्टर व कृष्णा ट्रेडर्स से होने की जानकारी मिलते ही सम्बन्धित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज टटोलने पर एक लाल जैकेट पहना हुआ स्कूटी सवार लडका मोबाइल बारकोड से पैसे ट्रांसफर करते हुये दिखा। लाल जैकेट पहने लड़के की पहचान पैथोलोजी लैब मे सेम्पल लेने का काम कर निपेन्द्र के रूप में हुई।

सख्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध निपेन्द्र ने लैब मे कार्यरत शहादत अली के साथ हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए मृतक कार्तिक का शव अभियुक्त शहादत के दादुपुर स्थित किराये के कमरे मे छिपाना स्वीकार किया गया। निपेन्द्र व शहादत को इकबालिया बयान के आधार पर गिरफ्त मे लेकर निशादेही पर किराए के कमरे के बाथरुम से शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची मोबाइल फोरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.शहादत अली पुत्र छोटेखान नि0 कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0 सलेमपुर रानीपुर
2.निपेन्द्र कुमार पुत्र राकेश कुमार नि0 मुस्तफाबाद गदनपुरा थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल नि0 सलेमपुर रानीपुर

देवभूमि खबर

Related articles