वाहन चालकों/स्वामियों के लिए लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप,यातायात नियमों के संबंध में दी गई जानकारी

वाहन चालकों/स्वामियों के लिए लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप,यातायात नियमों के संबंध में दी गई जानकारी
Spread the love

हरिद्वार।सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात राकेश रावत, निरीक्षक यातायात विकास पुंडीर, उप निरीक्षक यातायात अरविंद सिंह राणा, एन0एच0ए0आई0 के लाइजनिंग अधिकारी अतुल शर्मा के द्वारा टोल प्लाजा बहादराबाद हरिद्वार के पास निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें वाहन चालकों के निशुल्क नेत्र, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि का परीक्षण किया गया।

साथ ही ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन हरिद्वार श्रीमती रश्मि पंत, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन हरिद्वार श्री रत्नाकर, उपनिरीक्षक यातायात श्री मोहित सिंह रौथाण व अपर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सिडकुल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर हिंदुस्तान पैट्रोलियम पैट्रोल पंप सिडकुल में समस्त ट्रांसपोर्ट स्वामीयों, वाहन स्वामियों/चालकों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

देवभूमि खबर

Related articles