HTML tutorial
HTML tutorial

हर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान, लापता 5 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद

हर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान, लापता 5 वर्षीय मासूम बच्ची सकुशल बरामद
Spread the love

उत्तरकाशी। हर्षिल क्षेत्र के बगोरी गांव से घर से बिना बताए निकल गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची नंदनी को हर्षिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार की चिंता खुशी में बदल गई और परिजनों ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को बगोरी गांव निवासी 5 वर्षीय नंदनी के अचानक घर से कहीं चले जाने की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाते हुए पतारसी-सुरागरसी की।

काफी तलाश के बाद पुलिस टीम ने नन्ही बच्ची को बगोरी हेलीपैड के समीप सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बच्ची घर का रास्ता भूल जाने के कारण भटक गई थी।

पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए उन्हें बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें अकेला न छोड़ने की सलाह दी। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

देवभूमि खबर

Related articles