राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून में 03 नवम्बर को 20 स्कूलों में अवकाश घोषित

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून में 03 नवम्बर को 20 स्कूलों में अवकाश घोषित
Spread the love

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति  के 03 नवम्बर 2025 को निर्धारित जनपद भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए शहर के 20 प्रमुख स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के दौरान शहर में वीवीआईपी रूट को जीरो जोन बनाया जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिन मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा, वहां स्थित स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों को असुविधा से बचाने हेतु यह निर्णय लिया गया है।

अवकाश घोषित किए गए स्कूलों की सूची में शामिल हैं:

  • ग्रेस एकेडमी, कैण्ट रोड
  • समरवैली स्कूल, तेगबहादूर रोड
  • केवी हाथीबडकला, कैण्ट रोड
  • हैरिटेज स्कूल, एमकेपी चौक
  • स्कॉलर होम, राजपुर रोड
  • कान्वेन्ट स्कूल, कान्वेन्ट रोड
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुर रोड
  • सेंट जोसेफ स्कूल, राजपुर रोड
  • ब्रुकलिन स्कूल, कर्जन रोड
  • विवेकानन्द स्कूल, जोगीवाला
  • ब्राइटलैण्ड स्कूल, कर्जन रोड
  • मानव भारती स्कूल, नेहरू कॉलोनी
  • हिलग्रेस स्कूल, ईसी रोड
  • एसजीआरआर स्कूल, करनपुर चौक
  • मार्सल स्कूल, ईसी रोड
  • जसवन्त मॉडल स्कूल, राजपुर रोड
  • दून इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी रोड
  • फ्लाइफुट पब्लिक स्कूल
  • शेरवुड स्कूल, नेहरू कॉलोनी तिराहा
  • डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद के अन्य सभी विद्यालय यथावत संचालित रहेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles