श्रवण माह में मालरोड शिव मंदिर में हुआ बिशाल भण्डारे का आयोजन।

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास श्रावण मास के प्रथम दिन जहां मंदिरों में शिव के हर हर महादेव के स्वर गुंजायमान हो रहे थे। वही दूसरी ओर नैनीताल के मालरोड में नाव चालकों व स्थानीय लोगों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया हुआ था। जिसमें भोलेनाथ के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही माँ नयना देवी मंदिर व उसके आसपास देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
नाव चालक नवीन जोशी ने बताया यहाँ मालरोड में शिव मंदिर में हर वर्ष श्रवण माह में बिशाल भंडारा नाव चालकों व स्थानीय लोगों के सहयोग से किया जाता है। उन्होंने देश, प्रदेश, नैनीताल के वासियों के लिये खुशहाली की कामना की। इस दौरान भंडारे में भाजपा मंडल अध्यक्ष आंनद सिंह बिष्ट, पंकज टण्डन समेत कई लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

देवभूमि खबर

Related articles