कौशल विकास रथ के माध्यम से राज्य एवं जिले में

Spread the love

उत्तरकाशी ।कैबिनेट मंत्री कौशल विकास एवं सेवायोजन श्री सौरभ बहुगुणा ने 02 जून 2022 को देहरादून से कौशल विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। कौशल रथ गुरूवार 09 जून को पूर्वाह्न में पुरोला ,मोरी ,बड़कोट होते हुये उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचा ।

कौशल विकास रथ के माध्यम से राज्य एवं जिले में जारी कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी युवाओं को दी गई एवं कौशल विकास के प्रमुख लाभ रोजगार के बेहतर अवसर , स्वरोजगार की बढ़ती सम्भवनाएं प्रतिभा दर्शन के व्यापक अवसर एवं कौशल विकास द्वारा व्यक्तित्व विकास के क्रम में युवाओं को जागरूक किया गया । 

सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने  जानकारी देते हुए बताया कि मा०प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “कौशल से स्ववलम्बन ” के विचार को साकार करने हेतु वर्तमान में 30 से अधिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में कृषि, ऑटोमोबाइल, चमड़ा, रसद, कपड़ा, खुदरा कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है जिसमें 15 से 45 वर्ष के बीच आयु के आधार कार्ड एवं बैंक खाता धारक उत्तराखण्ड निवासी दाखिला ले सकते हैं  l इस हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय उत्तरकाशी व राजकीय आईटीआई से भी सम्पर्क किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार – प्रसार एवं युवाओं द्वारा अधिकाधिक प्रतिभाग सुनिश्चित कराना विभाग की  प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर डीआरपी दीपक चन्द रमोला ,  राजेश कोठारी,राजकीय आईटीआई से एसपी डोभाल आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles