ए प्लस स्टूडियो ने मनाया वार्षिकोत्सव, सुर कोकिला आशा नेगी को किया सम्मानित
देहरादून – ए प्लस स्टूडियो हर वर्ष फरवरी माह में अपना वार्षिकोत्सव मनाता है। इस वर्ष 22 फरवरी को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में यह आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों एवं वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। पर्वतीय क्षेत्रों से आए सुप्रसिद्ध लोककलाकारों को इस वार्षिकोत्सव में आमंत्रित किया गया। उनकी कला और सोशल मीडिया पर उनके लोकप्रिय योगदान को देखते हुए स्टूडियो द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
अल्मोड़ा, जागेश्वर कुंजखाई गांव की सुर कोकिला आशा नेगी को उनकी पारंपरिक लोकगायकी के लिए विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

