ज्वालापुर व बहादराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित गिरफ्तार
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने थाना बहादराबाद की टीम के साथ मिलकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को दबोच लिया। ये आरोपी जमीन व ट्रस्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को बेचने के अलावा मारपीट जैसी घटनाओं में भी लिप्त थे।
पुलिस के अनुसार, 26 सितम्बर 2025 को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 549/2025 धारा 2(ख)(1) व 11/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इसकी विवेचना थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा को सौंपी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वालापुर और बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपनी आजीविका के लिए जमीन व ट्रस्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को बेचते थे। इनके खिलाफ जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। दबिश देकर इन्हें उनके ठिकानों से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- स्वामी हंसदेश पुनियानी उर्फ हंसराज शिष्य जयदेव, निवासी C-27 श्रीराम मन्दिर गली गोविन्दपुरा, दिल्ली।
- सुनील कत्याल उर्फ कालिया पुत्र मुलकराज, निवासी ग्राम कलानौर, रोहतक (हरियाणा)।
- रोहताश पुत्र स्व. आशाराम, निवासी शिवधाम ट्रस्ट, श्रवणनाथ नगर, कोतवाली नगर, हरिद्वार।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा, उ.नि. मनोज सिंह रावत, उ.नि. अमित नौटियाल, अ.उ.नि. अनिल सैनी, का. अंकित कवि, का. अनिल चौहान, का. माहेश्वर, का. बलवन्त और का. नितुल यादव शामिल रहे।
