खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

Spread the love

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख़्त निर्देशों के क्रम में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम खेड़ाजट में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

दिनांक 03 फरवरी 2026 की सायं को कोतवाली मंगलौर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग की घटना हो रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच में सामने आया कि आर्यन उर्फ सावन एवं अमन उर्फ राजा तथा उनके अन्य साथियों द्वारा वादी शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह एवं उसकी माता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी।

घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। परिणामस्वरूप दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदपुर पटरी, नारसन क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आर्यन उर्फ सावन पुत्र संजय, निवासी ग्राम खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार तथा अमन उर्फ राजा पुत्र अश्वनी उर्फ बिट्टू, निवासी ग्राम खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।


बरामदगी में एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस तथा एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस शामिल है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उपनिरीक्षक राकेश डुमरी, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल पंकज एवं कांस्टेबल रविंद्र शामिल रहे।

Next Post

हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 निरीक्षक/उपनिरीक्षक तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित

Spread the love हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है।  जनपद हरिद्वार में तैनात 15 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश के तहत पुलिस लाइन, विभिन्न कोतवाली, थानों, सीआईयू, एसओजी, वाचक कार्यालय तथा फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल में […]