मुख्य सचिव ने हर्रावला स्थित नवनिर्मित मैटरनिटी एवं कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

Spread the love

देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून के हर्रावला क्षेत्र में नवनिर्मित शकुंतला रानी सरदारी लाल ओबेरॉय राजकीय मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के नवनिर्मित भवन का अवलोकन करते हुए उससे संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर के सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल के रूप में विकसित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल का संचालन उच्च गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक जांच, परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर के आसपास चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लिए आवासीय भवनों हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने महानिदेशक स्वास्थ्य से अस्पताल के लिए आवश्यक मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर विभागीय योजना साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

इस अवसर पर महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद

Spread the love हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख़्त निर्देशों के क्रम में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम खेड़ाजट में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते […]