HTML tutorial
HTML tutorial

युवा अच्छे कार्य कर देश के लिए काबिल बनें: कोठियाल

Spread the love

श्रीनगर ।देवभूमि खबर। छात्रसंघ उद्घाटन समारोह का उद्घाटन करते हुए निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि युवा अच्छे कार्य कर देश के लिए काबिल बनें। जिससे देश सेवा और समाज सेवा में भागीदारी निभा सके। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के लिए विवि प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जो उनके स्तर की समस्याएं होती है उन्हें हल करने के लिए पूरी कोशिश रहती है। उन्होंने दीक्षांत समारोह विवि में किये जाने पर सहमति जताई। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी छात्रों एवं निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल का आभार प्रकट किया। सचिव देवकांत देवराड़ी ने विवि प्रशासन के सम्मुख 25 सूत्रीय मांग रखी। कहा कि विवि में कुलपति द्वारा 60 लाख रूपये की लागत से बनाई जाने वाली लैब का जल्द निर्माण हो, वाईफाई की सुविधा सहित कई मांगे रखी। इस मौके पर निर्वतमान छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुर रावत ने भी अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों को रखा। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय सिंह, सह सचिव तृप्ति बलूनी, विवि प्रतिनिधि अरूण नेगी, छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका, कोषाध्यक्ष सुशील जोशी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, प्रो. सुरेखा डंगवाल, मुख्य नियंता प्रो. हरभजन सिंह चौहान, चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी, प्रो. एसपी सती ने अपने विचार रखे। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, पुष्पेन्द्र पंवार, आयुष मियां, मनोज रावत, मंजित रावत, अमित धनाई, अंकित चंद भट्ट, राम प्रकाश, आर्यन ग्रुप के संजय बिष्ट, शिवकांत कंडारी, दीपक सजवाण, दर्शन दानू, निशांत प्रताप कंडारी, प्रफुल्ल नेगी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles