रात के अंधेरे में घने जंगल से पर्यटकों की मदद को पहुँची लक्ष्मणझूला पुलिस

Spread the love

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा और त्वरित सहायता हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 9:00 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सिप्रा जोशी और उनके भाई अनुराग जोशी, निवासी राजेंद्र नगर, बरेली (उ.प्र.) नीलकंठ दर्शन के बाद लौटते समय बैराज बाईपास रोड पर गुर्जरों के डेरे से आगे घने जंगल में गदेरे के पास दलदल में फँस गए हैं। क्षेत्र एकांत और जंगलों से घिरा होने के कारण आसपास किसी की मौजूदगी नहीं थी।

सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज रमोला मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। अंधेरा, कीचड़ और कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद पुलिस टीम ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दलदल में फँसे वाहन को निकालने के लिए ऋषिकेश से क्रेन मंगवाई गई, जिसके बाद कई घंटों की मेहनत के उपरांत वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पर्यटकों ने पौड़ी पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles