फर्जी दस्तावेज बनाकर UKSSSC परीक्षा देने का प्रयास करने वाला अभियुक्त दून पुलिस के शिकंजे में

फर्जी दस्तावेज बनाकर UKSSSC परीक्षा देने का प्रयास करने वाला अभियुक्त दून पुलिस के शिकंजे में
Spread the love

देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसने फर्जी दस्तावेज बनाकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी लिखित परीक्षा में शामिल होने का प्रयास किया।

पुलिस जांच में पाया गया कि सुरेन्द्र कुमार पुत्र सलेक कुमार, निवासी कनकपुर, भोजपुर मोदीनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) ने अपनी वास्तविक आयु छुपाकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और तीन अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों (टिहरी, हरिद्वार और देहरादून) से आवेदन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जानकारी देते हुए बताया कि

UKSSSC द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर उनके द्वारा जांच टीम गठित की, जिसने अभियुक्त के फर्जी दस्तावेजों और आवेदन की विस्तृत जांच की। जांच में सामने आया कि सुरेन्द्र कुमार ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने की मंशा से फर्जी दस्तावेज संलग्न कर आवेदन किया था। पुलिस टीम ने 05 अक्टूबर 2025 को उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मूलतः कनकपुर, भोजपुर मोदीनगर गाजियाबाद का निवासी है और वर्तमान में पिलखुआ, हापुड में माता-पिता और पत्नी के साथ रहता है। वह बीए पास है और पिलखुआ स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी भी उसी स्कूल में शिक्षिका है। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपनी वास्तविक जन्मतिथि 01-04-1988 को 01-01-1995 दिखाकर फर्जी दस्तावेज बनाए, इसके लिए उसने 2012 और 2014 में दोबारा हाइस्कूल और इंटर की पढ़ाई कराई और 2012 एवं 2018 में बीए की डिग्री हासिल की। एसओजी प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी के निर्देशन में थाना रायपुर पर सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ मु0अ0सं0: 311/25, धारा 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है: नाम सुरेन्द्र कुमार, पिता सलेक कुमार, निवासी कनकपुर, भोजपुर मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।

देवभूमि खबर

Related articles