नाईट स्ट्राइक” में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेमनगर में रिसॉर्ट पर छापा, संचालक गिरफ्तार

नाईट स्ट्राइक” में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेमनगर में रिसॉर्ट पर छापा, संचालक गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वीकेंड के दौरान चलाए जा रहे विशेष अभियान “नाईट स्ट्राइक” के तहत दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात व्यापक कार्रवाई की। क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में कई टीमों ने होटल, रिसॉर्ट, पब, बार, हॉस्टल और पीजी में एक साथ छापेमारी की।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्ती दिखाते हुए देर रात घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन के लिए थाने लाया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान कोटड़ा संतूर स्थित होराइजन रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके से रिसॉर्ट संचालक अमृतदीप (22 वर्ष), निवासी गढ़ी कैंट, देहरादून को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

रिसॉर्ट में शराब पी रहे 13 व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। मौके से अंग्रेजी शराब, बीयर कैन, हुक्का और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई में कोतवाली प्रेमनगर की पुलिस टीम सक्रिय रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रदुमन नेगी, अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत, कांस्टेबल अमरिंदर, कांस्टेबल रोबिन, कांस्टेबल जसबीर तथा चालक घसीटू सैनी शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

देवभूमि खबर

Related articles