ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 200 अवैध नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास स्थित यात्री शेड, स्लेटर हाउस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) बरामद हुईं।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसीम अहमद पुत्र महमूद आलम, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 93/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles