हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षकों के तबादले

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 उपनिरीक्षक व अपर उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से 15 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
उ0नि0 मनोज रावत — वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली श्यामपुर से कोतवाली रुड़की।

उ0नि0 संजीत कण्डारी — प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली श्यामपुर।

उ0नि0 अंशुल अग्रवाल — कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी, कोतवाली नगर।

उ0नि0 शहजाद अली — प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर से कोतवाली लक्सर।

उ0नि0 उमेश कुमार — प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद से प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेड़ा।

उ0नि0 अजय लाल — प्रभारी चौकी लखनौता, कोतवाली झबरेड़ा से प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद।

उ0नि0 देवेन्द्र पाल — प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली कनखल।

उ0नि0 मुनव्वर हुसैन — कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर।

उ0नि0 विपिन कुमार — प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर।

 

उ0नि0 पुष्कर चौहान — कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर।

उ0नि0 समीन पाण्डेय — प्रभारी चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी कस्बा बाजार, कोतवाली लक्सर।

उ0नि0 अमित नौटियाल — कोतवाली कनखल से प्रभारी चौकी इमलीखेड़ा, कोतवाली कलियर।

अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह — प्रभारी चौकी धनौरी, कोतवाली कलियर से कोतवाली गंगनहर।

अ0उ0नि0 युवराज — कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर से थाना बुग्गावाला।

अ0उ0नि0 प्रमोद सिंह — पुलिस लाइन से कार्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर।

इन स्थानांतरणों के बाद जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी होगी। अधिकारियों से अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की अपेक्षा की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles