मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर चोर माल समेत गिरफ्तार

मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटे में चोरी का खुलासा, शातिर चोर माल समेत गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और पतारसी-सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला कोयल-नारसन चकरोड़ स्थित समाधि के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने लालच में आकर अपने ही गांव के एक घर में चोरी करना स्वीकार किया। वह चोरी किए गए सामान को पुरकाजी क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सादिक (25 वर्ष), पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम नगला कोयल, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, गेहूं एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नारसन उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें कांस्टेबल पंकज कुमार, देश दीपक बाली और सुधीर कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles