मंशा देवी मंदिर हादसा: भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, दिए मुआवजे और जांच के निर्देश

मंशा देवी मंदिर हादसा: भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, दिए मुआवजे और जांच के निर्देश
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर भगदड़ की घटना में 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में 5 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 23 अन्य श्रद्धालुओं का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में किया जा रहा है, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles