महापौर सौरभ थपलियाल को राज्य आंदोलनकारी मंच ने दी बधाई,शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

महापौर सौरभ थपलियाल को राज्य आंदोलनकारी मंच ने दी बधाई,शाल ओढ़ाकर किया सम्मान
Spread the love

देहरादून  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के एक शिष्टमंडल ने नगर निगम चुनाव में निर्वाचित नए महापौर श्री सौरभ थपलियाल को बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचा। महापौर सौरभ थपलियाल ने राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति का अभिवादन कर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महासचिव रामलाल खंडूड़ी, पुष्पलता सिलमाणा और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने महापौर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों के हाउस टैक्स में छूट की मांग की गई, जिसे नगर निगम ने दो बार पास किया, लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया है।

इसके अलावा, राज्य आंदोलनकारी अतिथिगृह के लिए भूमि प्रबंधन की मांग उठाई गई। नगर निगम हॉल को राज्य आंदोलनकारी कार्यक्रमों के लिए पूर्ण शुल्क मुक्त करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पार्क में सीढ़ियों को सुव्यवस्थित करने की जरूरत पर जोर दिया गया, क्योंकि वर्तमान में टूटी हुई सीढ़ियों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं।

महापौर से यह भी मांग की गई कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति स्वर्गीय सुशीला बलूनी के नाम पर मार्ग या चौक का निर्माण किया जाए, जिसकी घोषणा होने के बावजूद अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ ही, गत माह दिवंगत युवा राज्य आंदोलनकारी तनुज जोशी के नाम से भी मार्ग या चौक का निर्माण करने की अपील की गई।

इस अवसर पर उपस्थित शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, पुष्पलता सिलमाणा, विजय बलूनी, प्रदीप कुकरेती, तारा पांडे, प्रमोद मंद्रवाल, सतेंद्र भंडारी, राधा तिवारी, अरुणा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, धर्मपाल रावत, धर्मानंद भट्ट, राजकुमार कक्कड़, संगीता रावत, बीर सिंह रावत, गौरव खंडूड़ी, राकेश बछेती, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, मदन मोहन कोठारी, सुनील कुमार, अनूप पंवार, शैलेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles