उत्तराखंड आन्दोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक, मुख्य मांगों को लेकर जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से
देहरादून। शहीद स्मारक में उत्तराखंड आन्दोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रविन्द्र जुगरान, जो उत्तराखंड आन्दोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड आन्दोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद के मुख्य संरक्षक हैं, तथा राज्य मंत्री सुभाष चन्द्र बड़थ्वाल (उत्तराखंड आन्दोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार) ने बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान संगठन की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। दोनों मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि संगठन की मुख्य मांगों को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री उत्तराखंड से मुलाकात करेगा और इन बिंदुओं का समाधान

