HTML tutorial
HTML tutorial

महानगर अध्यक्ष

Spread the love

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमिला रावत ने की।मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता बिष्ट थी जिनका वार्ड अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं वार्ड उपाध्यक्ष रमेश बडोनी जी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री राजेश्वरी रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां युवाओं और महिलाओं को भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय पार्टियां को यह जान लेना चाहिए कि राज्य का निर्माण महिलाओं और युवाओं के बदौलत हुआ है, हम अपनी आज वर्तमान हालात की तुलना अच्छे से करना जानते हैं, केवल सतरंगी सपनों के आधार पर युवा और महिला शक्ति को अपने पक्ष में करने का जो षड्यंत्र राष्ट्रीय पार्टियां रच रही हैं उन्हें नाकाम करना होगा।इस अवसर पर सुलोचना इस्तवाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रहा है, अब राष्ट्रीय पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ेंगी।किरन रावत कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल एक विचार है और जो उत्तराखंड की भलाई के लिए हर समय संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा ।आगे प्रमिला रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल अधिक से अधिक महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारेगा , जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से सहमति बन गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां केवल महिलाओं को भ्रमित करती हैं ,राष्ट्रीय पार्टियों में महिलाओं की भागीदारी नगण्य के बराबर है ।उत्तराखंड क्रांति दल कम से कम 40% सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगा ।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दीपक रावत ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुंद्रा, उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, सीमा रावत ,सरोज रावत, शांति ,सविता श्रीवास्तव ,मीनू थपलियाल ,नीलम रावत ,पूजा आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

देहरादून। महानगर देहरादून द्वारा डिफेंस कॉलोनी महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

देवभूमि खबर

Related articles