राजकीय इंटर कॉलेज डिचली में बहुद्देशीय शिविर , 73 रोगियों का परीक्षण, आयुर्वेदिक दवाएं वितरित

राजकीय इंटर कॉलेज डिचली में बहुद्देशीय शिविर , 73 रोगियों का परीक्षण, आयुर्वेदिक दवाएं वितरित
Spread the love

उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज डिचली में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग का अभ्यास कराया गया और कुल 73 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया गया।

इसी क्रम में ग्राम मल्ली में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. रतन मणि भट्ट, ग्राम प्रधान परवीन सिंह रांगड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामवासियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय जनता का सहयोग और उत्साह सराहनीय रहा।

देवभूमि खबर

Related articles