कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा पर थाना मसूरी पुलिस टीम को मिला सम्मान

कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा पर थाना मसूरी पुलिस टीम को मिला सम्मान
Spread the love

मसूरी। मसूरी व्यापार मंडल एवं मसूरी स्वर्णकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में थाना मसूरी पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह हाल ही में घटित दो महत्वपूर्ण घटनाओं के सफल निष्पादन पर पुलिस टीम को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया।

पहली घटना लंढौर क्षेत्र स्थित श्री उपेन्द्र पंवार (अध्यक्ष, स्वर्णकार एसोसिएशन) की ज्वेलरी शॉप से एक व्यक्ति द्वारा सोने का पेंडल लेकर धोखाधड़ी करने वाली थी, जिसका मसूरी पुलिस ने सफल अनावरण किया। दूसरी घटना किमाड़ी रोड से चोरी हुई अल्टो कार की थी, जिसे मसूरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देहरादून से शीघ्र बरामद किया।

इन दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय समाज के विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

सम्मान समारोह में प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुंवर, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्री राजकुमार बमोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, स्वर्णकार समुदाय और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री रजत अग्रवाल (अध्यक्ष, ट्रेडर्स एसोसिएशन), श्री जगजीत कुकरेजा (महामंत्री, ट्रेडर्स एसोसिएशन), श्री उपेन्द्र पंवार (अध्यक्ष, स्वर्णकार एसोसिएशन), श्री सलीम अहमद (सह सचिव, ट्रेडर्स एसोसिएशन), श्री अतुल अग्रवाल (उपाध्यक्ष, ट्रेडर्स एसोसिएशन), श्री शिव अरोड़ा, श्री राजेश, श्री अवतार कुकरेजा (सीनियर सिटीजन एसोसिएशन), श्री राजकुमार, श्री महेन्द्र अग्रवाल, श्री जसबीर सिंह, श्री नरेंदर छाबड़ा, श्री विजय बिन्दवाल, श्री राहुल मित्तल, श्री सर्थी पंवार एवं श्री शमीम अहमद शामिल रहे।

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मसूरी पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है और आमजन का भरोसा पुलिस पर और प्रगाढ़ किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की तत्परता से अपराधियों में डर उत्पन्न हुआ है और आमजन सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने मसूरी पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सराहनीय कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुंवर ने समाज के सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles