NAAC ‘A’ ग्रेड: दून विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की पसंदीदा शिक्षण संस्था : प्रो. सुरेखा डंगवाल
देहरादून।दून विश्वविद्यालय सत्र 2026- 27 के लिए प्रवेश परीक्षा 7 एवं 8 जुलाई को तीन-तीन सत्रों में विभिन्न परीक्षा केदो में संचालित होगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बी.एससी. व्यवहारिक मनोविज्ञान, बी.ए. अर्थशास्त्र, एम.ए. अंग्रेजी एवं एम.एससी. रसायन विज्ञान की प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे प्रथम सत्र में आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे द्वितीय सत्र में बी.एससी. भूगोल तथा बी.बी.ए. पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। तृतीय एवं अंतिम सत्र, अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक बी.ए. अंग्रेजी, डिजाइन, एम.एससी. व्यवहारिक मनोविज्ञान एवं एम. एससी. व एम.टेक. कम्प्यूटर विज्ञान की प्रवेश परीक्षा सीबीटी (CBT) माध्यम से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।
कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि दून विश्वविद्यालय ने NAAC ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के हेतु न सिर्फ उत्तराखंड राज्य के वल्कि अन्य प्रदेशों के विद्यार्थियों का रुझान निरंतर बढ़ रहा है। इस वर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के 5,000 से अधिक आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 7 एवं 8 जुलाई को सीबीटी मोड में आयोजित होगी। देहरादून के अलावा हल्द्वानी, लखनऊ एवं दिल्ली में भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
8 जुलाई को प्रथम सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक बी.एससी. भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं बायोलॉजिकल साइंस की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। द्वितीय सत्र दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक विदेशी भाषाओं जिसमें बी.ए. जापानीज, स्पेनिश, फ्रेंच, चीनी एवं जर्मन भाषा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। तृतीय एवं अंतिम सत्र अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक बी.ए. मीडिया एवं कम्युनिकेशन तथा बी.कॉम.पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थीयों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रवेश परीक्षा के नियमों का पालन करने तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुँचने का आह्वान किया।
कुलपति ने बताया कि देहरादून नगर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सेंट जेवियर्स स्कूल, कैनाल रोड; चिल्ड्रन्स अकादमी, टैगोर विला; रिवर रेन पब्लिक स्कूल, ब्राह्मणवाला (माजरा); तथा दून विश्वविद्यालय परिसर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ब्लूमिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली; जय अरिहंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हल्द्वानी; तथा एन.ई.एस. डिजिटल ज़ोन, गोमती नगर, लखनऊ में भी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

