नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का जुआ-सट्टे पर शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जुआ-सट्टे पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की।

एसपी सिटी हल्द्वानी और सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बुध बाजार क्षेत्र से असगर अली (52 वर्ष) पुत्र सज्जाद अली निवासी बनभूलपुरा को दबोच लिया। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और नगदी ₹2230 बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 215/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मेहबूब अली और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles