मुख्य सचिव आनंद वर्धन को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने दी शुभकामनाएं
देहरादून।उत्तराखंड राज्य के मुख्य सचिव नियुक्त होने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने श्री आनंद वर्धन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें शॉल पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
शिष्टमंडल ने श्री वर्धन के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा आने की आशा जताई।
बधाई देने वालों में यूनियन के राष्ट्रीय सचिव चुन्नीलाल डींगिया, यूनियन के सलाहकार आशुतोष, विजय कुमार एवं नवीन कुमार शामिल रहे।

