उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद में नई जिम्मेदारियां: गणेश डंगवाल बने मुख्य प्रवक्ता, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद में नई जिम्मेदारियां: गणेश डंगवाल बने मुख्य प्रवक्ता, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद देहरादून के अध्यक्ष संतन सिंह रावत द्वारा संगठन में दो सदस्यों को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

इस क्रम में राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल को परिषद का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। संगठन से जुड़ी सभी गतिविधियों की जानकारी व मीडिया समन्वय का दायित्व अब उनके पास रहेगा। वर्तमान में वे शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

वहीं सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को विशेष रूप से अस्थायी राजधानी देहरादून व आसपास के क्षेत्रों के कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में सहकारिता विभाग में कार्यरत हैं।

देवभूमि खबर

Related articles