आईपीएल मैच में आनलाईन सट्टा लगाने 03 मुख्य बुकी सहित कुल 06 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार
देहरादून।रायपुर पुलिस ने सनराइजर हैदराबाद व पंजाब किंग्स आईपीएल मैच में आनलाईन सट्टा लगाने 03 मुख्य बुकी सहित कुल 06 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। अभियुक्त गणो के विभिन्न बैको के पाँच खातो में सट्टे के कुल 765000/-रूपये (सात लाख पैंसट हजार रूपये) कराये फ्रीज, सट्टे में प्रयुक्त 09 मोबाइल फोन सीज किए।
जनपद में वर्तमान में सट्टेबाजी की रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाये जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी रायपुर द्वारा लगातार सट्टेबाजों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है ।इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर को सूचना प्राप्त हुयी की लक्ष्मी देवी स्कूल से पहले रोड़ के किनारे एक घर के बरामदे में कुछ लोग खड़े होकर आईपीएल मैच में आँनलाईन सट्टा लगा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर लक्ष्मी देवी स्कूल से पहले रोड़ के किनारे पहुंचे तो एक घर के बरामदे में हल्की लाईट की रोशनी में 06 लड़के खडे थे, जो एक दूसरे से 500 व 1000 रुपये ऑनलाइन लगाने की बाते कर रहे थे,जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त 06 लडकों को मौके पर पकड लिया। जिनका नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो उन लड़को ने अपने नाम क्रमशः 1. इरशाद खान पुत्र निजाम खान निवासी गली नं0 15 भगत सिंह कालोनी अधोईवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 48 वर्ष 2. सलीम पुत्र अकबर निवासी लास्ट इंदर रोड़ पूरण बस्ती थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 32 वर्ष 3.आसिफ पुत्र अंजार निवासी लास्ट इंदर रोड़ संजय काँलोनी थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र- 30 वर्ष 4- शोयब पुत्र मो0 अनवर निवासी गली नं0 09 भगत सिंह कालोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र- 23 वर्ष 5. वसीम पुत्र महबूबा निवासी भगत सिंह चौक अधोईवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून 6. योगेश वर्मा पुत्र राज कुमार वर्मा निवासी 64/1 चन्दन नगर निकट एचपी पेट्रोल पम्प थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून उम्र- 34 वर्ष बताया। जिनके कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 09 मोबाइल फोन व 25900/-रू0 नगद बरामद किये गये व अभियुक्त गणों के पांच खातों में सट्टे के कुल 765000/-रूपये (सात लाख पैंसट हजार रूपये) फ्रीज कराये गये। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्तों गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

