सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में की छापेमारी की कार्यवाही, मौके से अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 पीडिताओ को किया गया रेस्क्यू

सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में की छापेमारी की कार्यवाही, मौके से अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 पीडिताओ को किया गया रेस्क्यू
Spread the love

देहरादून।।थाना सहसपुर,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सहसपुर स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में की छापेमारी की कार्यवाही की।मौके से अवैध देह व्यापार संचालित कर रहे 03 अभियुक्त गिरफ्तार 15 पीडिताओ को किया गया रेस्क्यू किया।मौके से पुलिस ने 573 ग्राम अवैध चरस बरामद किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूत्रो के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुयी कि सहसपुर क्षेत्रांतर्गत संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में आने वाले ग्राहको को अवैध रुप मादक पर्दार्थो का सेवन कराये जाने के साथ- साथ बाहरी प्रदेशो से युवतियो को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। उक्त सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अधिकारियों को निर्देश दिए।उक्त हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट , एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना सहसपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया । संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 09 अप्रैल को संजीवनी रिजॉर्ट होरोवाला में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा रिजाँर्ट के एक कमरे से हेमंत पुत्र सज्जन सिंह को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। रिजार्ट के अन्य कमरों की तलाशी लेने पर अलग–अलग कमरो से कुल 15 युवतियां आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ मिली जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया की संजय नाम का व्यक्ति हमारे ग्रुप को यहाँ डांस करने के लिए लेकर आता है। तथा यहाँ दबाव बनाकर हमसे गलत काम भी कराता है। पुलिस द्वारा मौके से होटल के रिसेप्शनिस्ट दीपक व युवतियों को परिवहन कर लाने वाले ड्राइवर राहुल पुत्र भुल्लन को गिरफ्तार किया गया है । मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर होटल संचालक अमित गर्ग तथा उक्त युवतियों को अनैतिक देह व्यापार के लिए चण्डीगढ़ से लाने वाला व्यक्ति संजय तथा कुछ अन्य व्यक्ति फरार हो गये है जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानो में दबिशे दी जा रही है। रिजार्ट का विजिटर रजिस्टर चैक करने पर उसमें 07 अप्रैल के बाद से रिजार्ट में आने वाले किसी भी व्यक्ति की एंट्री नही की गयी थी । मौके से बरामद आपत्तिजनक सामग्री, नगदी, वाहन, विजिटर रजिस्टर आदि को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया । रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज का DVR कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार व एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

पुलिस टीम
श्री अभिनय चौधरी ,क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन
श्री मनमोहन नेगी, प्रभारी ए0एच0टी0यू0
श्री गिरीश नेगी थानाध्यक्ष, सहसपुर देहरादून
उ0नि0 रजनीश सैनी, सहसपुर
का0 नीरज ,का0 हरीश सामन्त सहसपुर
म0उ0नि0 अनिता नेगी ए0एच0टी0यू0
हे0 का0 धर्मेन्द्र कुमार ए0एच0टी0यू0
म0का0 रैना रावत, ,का0 देवेन्द्र सिंह, ए0एच0टी0यू0
श्री ज्ञानेन्द्र सिंह (एन0जी0ओ0)

देवभूमि खबर

Related articles