बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी की फरारी की उद्घोषणा

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी की फरारी की उद्घोषणा
Spread the love

रुद्रपुर। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी बाबा अनूप सिंह के घर और सार्वजनिक स्थानों पर फरारी की उद्घोषणा की गई।

आज माननीय न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा के तहत Fir नंबर 83/2024 धारा 302/34/120B IPC और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बाबा अनूप सिंह, निवासी नवाबगंज, बिलासपुर (उत्तर प्रदेश) के फरार होने की सूचना क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में सार्वजनिक की गई।

थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेन्द्र गौरव, उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, और कांस्टेबल अमित देवरानी की टीम ने नवाबगंज, पासियापुर, मुख्य चौराहों, नगर पालिका ऑफिस और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा की प्रतियां चस्पा कर प्रचार किया।

देवभूमि खबर

Related articles