“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर टिहरी पुलिस ने सामूहिक राष्ट्रगीत गायन से व्यक्त की राष्ट्रभक्ति

“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर टिहरी पुलिस ने सामूहिक राष्ट्रगीत गायन से व्यक्त की राष्ट्रभक्ति
Spread the love

टिहरी।  भारत के राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा जनपद भर में भव्य रूप से सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री जे. आर. जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक चंबा द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रगीत गायन हेतु प्रेरित करते हुए स्वयं भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

इसी क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली, थाना, कार्यालय एवं शाखाओं में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक स्वर में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के रचयिता, प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, पत्रकार एवं राजनेता स्व. बंकिम चन्द्र चटर्जी को नमन किया गया। उनके अमर गीत को राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि की सेवा का प्रेरणास्रोत बताया गया।

अंत में, टिहरी पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए देश की सेवा में समर्पित रहने का प्रण लिया।

देवभूमि खबर

Related articles