HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी पहुंचे निराश्रित महिला कर्मशाला, जाना महिलाओं का हालचाल

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी पहुंचे निराश्रित महिला कर्मशाला, जाना महिलाओं का हालचाल
Spread the love

पिथौरागढ़।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने राज्य स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला, पिथौरागढ़ का दौरा किया और वहां रहने वाली मानसिक तनावग्रस्त महिलाओं का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने महिलाओं को फल वितरित किए और कर्मशाला प्रभारी से उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

कर्मशाला के प्रभारी अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में कर्मशाला में सात महिलाएं रह रही हैं, जो विभिन्न मानसिक तनावों से अस्वस्थ हैं। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि सभी महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और उन्हें हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उनकी आमदनी हो सके और उनका मन भी लगा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों से संपर्क बनाए रखें ताकि महिलाएं अपने परिवार से बातचीत कर सकें।

जिलाधिकारी ने कर्मशाला के अच्छे कार्य के लिए सभी कर्मचारियों को 11-11 सौ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी निर्मल बसेड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित कर्मशाला के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles