HTML tutorial
HTML tutorial

पौड़ी पुलिस की कानूनी कार्यवाही से साइबर ठगी की 2 लाख रुपये की राशि पीड़ित के खाते में लौटाई गई।

पौड़ी पुलिस की कानूनी कार्यवाही से साइबर ठगी की 2 लाख रुपये की राशि पीड़ित के खाते में लौटाई गई।
Spread the love

पौड़ी।दिनांक 03 सितंबर 2024 को वादी जयप्रकाश बेनीवाल, निवासी श्रीनगर, ने कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर लगभग 13 लाख रुपये की साइबर ठगी की। इस शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा संख्या 62/24, धारा 420 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने और विवेचना का सफल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीनगर पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान दो व्यक्तियों – सतनाम (मिलरगंज, लुधियाना, पंजाब) और शाहनवाज (हयात नगर, थाना संभल) के खातों में ठगी की राशि ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इन्हें धारा 35(3) बीएनएस के तहत नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही की गई, जिसके बाद इनके द्वारा पीड़ित के खाते में 2 लाख रुपये की राशि वापस कराई गई। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध जांच जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles