HTML tutorial
HTML tutorial

त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड़ पर एक वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में टोंस नदी में गिरा

Spread the love

देहरादून।जनपद के चकराता ब्लॉक के त्यूनी में अटाल को जाने वाली रोड़ पर एक वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में टोंस नदी मे गिरा।

थाना त्यूनी से

आज दिनांक 10/8/ 2022 को प्रातः 10:00 बजे तहसील त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिस पर स्थानीय थाना त्यूणी पुलिस मय उपलब्ध संसाधनों के घटनास्थल अणु पहुंचे तो स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन सड़क से लगभग 150 मीटर खाई में गिरी है जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है वाहन चालक की तलाश हेतु सर्च एवं रेशक्यू अभियान चलाया तो वाहन की नंबर प्लेट गिरी मिली जिसमें वाहन का नंबर HP 63D0587 की नंबर प्लेट, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक एटीएम चेक बुक, शिमला मंडी की कुछ रसीदें मिली जिसमें नाम चालक व वाहन स्वामी का नाम नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश होना पाया गया। आसपास के ग्रामीणों से जानकारी पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में नवीन शर्मा अकेला ही होने की जानकारी मिली है। मौके पर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है तलाश हेतु एसडीआरएफ मोरी से बुलाया गया एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू अभियान जारी

देवभूमि खबर

Related articles