डाकपथर में आईपीआर पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का सफल आयोजन

डाकपथर में आईपीआर पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का सफल आयोजन
Spread the love

डाकपथर। आईपीआर प्रकोष्ठ एवं रसायन विज्ञान विभाग, वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपथर, विकासनगर, देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (युकॉस्ट), देहरादून के प्रायोजन में बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी मुख्यातिथि के रूप में विराजमान रहे। इस सत्र में प्रो. नेगी ने छात्रों को आईपीआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नवाचार एवं बौद्धिक संपदा संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

तकनीकी सत्र में प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव प्राचार्य आर एच गवर्नमेंट पी.जी कॉलेज उधम सिंह नगर ने “बौद्धिक संपदा अधिकारों का परिचय” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आईपीआर के मूल सिद्धांतों, प्रकारों एवं उनके शैक्षणिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। द्वितीय तकनीकी सत्र में युकॉस्ट से डॉ. हिमांशु गोयल ने “डिजिटल दुनिया में आईपीआर” पर चर्चा की। उन्होंने डिजिटल युग में कॉपीराइट, पेटेंट एवं ट्रेडमार्क की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने विभिन्न जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान विभाग ने समापन सत्र में सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आईपीआर जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो छात्रों को बौद्धिक संपदा संरक्षण के प्रति प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृतिका नेगी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम सहसंयोंजक डॉ रोहित वर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ विजय बहुगुणा, डॉ अनिल शाह, डॉ नेहा कुकरेती सहित डॉ यू सी गुप्ता, डॉ अवतार सिंह नेगी, डॉ संतोष डबराल, डॉ पी पी एस चौहान, डॉ भूपाल सिंह कार्की, डॉ दीपक सिंह चौहान, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ वैशाली सिंह, डॉ बबीता, डॉ वंदना तिवारी, डॉ के के बंगवाल, डॉ सुशील चंद्र भदुला तथा डॉ नवीन रावत सहित उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles