HTML tutorial
HTML tutorial

मोहन सिंह खत्री की माताजी स्व. रत्नी देवी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मोहन सिंह खत्री की माताजी स्व. रत्नी देवी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Spread the love

देहरादून, 16 फरवरी। उत्तराखण्ड भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी एवं राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ता श्री मोहन सिंह खत्री की माताजी स्वर्गीय श्रीमती रत्नी देवी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज, गुनियालगांव देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन Indian Red Cross Society शाखा देहरादून के सौजन्य से किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में Graphic Era Medical College के चिकित्सकों डॉ. मुकुल चौहान, डॉ. सिद्धि, डॉ. हृदयेश सहित विशेषज्ञों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। शिविर में 176 स्थानीय महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान चन्द्रोटी गुनियालगांव श्रीमती सारिका ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधान भगवंतपुर श्रीमती रेणु नैथानी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील जोशी, श्रीमती रितु भारद्वाज, पूर्व प्रधान हुकम सिंह चौहान, आदेश शर्मा, विरेन्द्र खत्री, महेश शर्मा, डॉ. मनोरमा, प्रदीप सती, कलपत सिंह चौहान एवं सुरेश बोरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन निर्मल रावत द्वारा किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को कंबल और किचन सेट भी प्रदान किए गए। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया गया।

देवभूमि खबर

Related articles