थाना पथरी पुलिस ने कटारपुर फायरिंग कांड का किया खुलासा

थाना पथरी पुलिस ने कटारपुर फायरिंग कांड का किया खुलासा
Spread the love

हरिद्वार। बहुचर्चित कटारपुर फायरिंग प्रकरण से हरिद्वार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में थाना पथरी पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि 25 सितम्बर की शाम लगभग 7:30 बजे ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने गांव के ही अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया था, जिससे अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर थाना पथरी में धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 109, 61(2) बीएनएस बनाम पोपिन्द्र आदि सात नामजद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी अनुज को भट्टा तिराहे पथरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर अभियोग में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनुज और घायल अर्जुन के बीच पार्टी के दौरान मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद अनुज ने गुस्से में आकर जानलेवा फायरिंग कर दी। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles