हिंदू अध्ययन में पीएच0 डी0 इस सत्र से शुरू : प्रो सुरेखा डंगवाल

दून विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की चालीसवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने कहा कि इस सत्र से विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिंदू अध्ययन केंद्र में भारतीय ज्ञान परंपरा को ध्यान में रखते हुए शोध को प्रोत्साहित किया जायेगा और इस उद्देश्य से पीएच डी पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित दो दर्जन विषयों को ‘वैल्यू एडेड’ की श्रेणी में शामिल कर विद्यार्थियों के लिए अध्ययन हेतु अनुमोदित किये गये।
शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के सभी पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। कुलपति ने कहा कि हमें विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए तत्परता के साथ प्रयास करने चाहिए साथ ही उनकी समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये।
विद्या परिषद की बैठक में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कुलसचिव दुर्गेश डिमरी ने कहा।

