मल्लीताल क्षेत्र में इमारत में लगी आग पर पुलिस–प्रशासन ने पाया काबू, आईजी कुमाऊं व एसएसपी नैनीताल मौके पर मौजूद

मल्लीताल क्षेत्र में इमारत में लगी आग पर पुलिस–प्रशासन ने पाया काबू, आईजी कुमाऊं व एसएसपी नैनीताल मौके पर मौजूद
Spread the love

नैनीताल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस, फायर सर्विस, एयरफोर्स फायर टेंडर और अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम, एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल, रामनगर और हल्द्वानी पुलिस के साथ अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रूप से लगे रहे।

मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles