प्राकृतिक स्थल पर स्टंट और गंदगी फैलाने वालों पर थल पुलिस की सख्ती, 12 के खिलाफ कोर्ट चालान

प्राकृतिक स्थल पर स्टंट और गंदगी फैलाने वालों पर थल पुलिस की सख्ती, 12 के खिलाफ कोर्ट चालान
Spread the love

थल (पिथौरागढ़)। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर थल थाना क्षेत्र के सुवलेख–बंगाछीना मार्ग पर स्थित जंगल क्षेत्र में बाइक स्टंट और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ थल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते, बाइक से स्टंट करते और गंदगी फैलाते हुए दिखाई दे रहे थे।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष थल श्री शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 व्यक्तियों को मौके पर गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर कोर्ट चालान किया गया।

पुलिस ने साफ किया है कि प्राकृतिक स्थलों की गरिमा और स्वच्छता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियाँ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कानून का भी उल्लंघन हैं।

पिथौरागढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देवभूमि खबर

Related articles