देहरादून में आशा वर्करों की अहम बैठक, ज्वलंत मांगों के समाधान को लेकर रणनीति तैयार

देहरादून में आशा वर्करों की अहम बैठक, ज्वलंत मांगों के समाधान को लेकर रणनीति तैयार
Spread the love

देहरादून ऋषिकेश शौकारी गुमानी वाला होटल में आज आशा कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हुई, जिसमें आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर्स ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार को अपनी ज्वलंत समस्याओं से कई बार ज्ञापन और धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक संतोषजनक कार्रवाई या ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस उपेक्षा को लेकर आशा कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।

आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक में आपस में विचार विमर्श कर अपनी मांगों के निराकरण हेतु नई रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया। उन्होंने साफ किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन तेज कर सकती हैं।

बैठक में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू नेगी समेत कई प्रमुख आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में विजय लक्ष्मी, रीना देवी, किरण बिष्ट, मुन्नी देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, रमा नेगी और मंजू नेगी आदि शामिल रहीं।

देवभूमि खबर

Related articles