नगर पालिका सभासद से अभद्रता पुलिस को पड़ी भारी, कोतवाली घेरकर सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन

नगर पालिका सभासद से अभद्रता पुलिस को पड़ी भारी, कोतवाली घेरकर सभासदों ने किया विरोध प्रदर्शन
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीतालय।सरोवर नगरी नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका के सभासद वहां धरने पर बैठ गए। सभासद पूरन सिंह बिष्ट के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित अभद्रता के विरोध में यह कदम उठाया गया।

जैसे ही पूरन सिंह बिष्ट ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया, उनके समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अन्य सभासद, सफाई कर्मचारी, अधिवक्ता और आम नागरिक भी जुट गए। सभी ने मिलकर कोतवाली परिसर में पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाने की मांग की।

सभासदों का आरोप है कि मल्लीताल कोतवाली में कई पुलिसकर्मी वर्षों से जमे हुए हैं और उनका रवैया न केवल जनता के प्रति असम्मानजनक है, बल्कि वे शिष्टाचार की सीमाएं भी लांघते हैं। मोबाइल पर जानकारी मांगने पर भी वे टालमटोल और अटपटे उत्तर देते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए।

धरना प्रदर्शन देर तक चलता रहा और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरने में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद जितेंद्र कुमार पांडे, मनोज जगाती, मुकेश जोशी, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, रमेश प्रसाद, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, देवभूमि सफाई संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, कुंदन सिंह, गोविंद, अमित, सोनू सहित कई अधिवक्ता और अन्य नागरिक भी शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles