महिला सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन, पार्षद पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग

महिला सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन, पार्षद पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम प्रांगण में भारी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और महिला सफाई कर्मचारी के साथ कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनियन के शाखा अध्यक्ष नगर निगम सोनू खैरवाल एवं सचिव धीरज भारती की ओर से महापौर सौरभ थपलियाल तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया गया।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई तथा अपशब्द कहकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस संबंध में यूनियन की ओर से थाना बसंत विहार में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विनोद कुमार, अरुण कुमार, तेजपाल, शुभम सौदे, अरविंद कुमार, सुनील कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही नगर निगम सामान्य कर्मचारी यूनियन और वाहन चालक यूनियन ने भी समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार किया।

यूनियन की मांग है कि वार्ड नंबर 38 पंडितवाड़ी के पार्षद अभिषेक तिवारी के खिलाफ महिला उत्पीड़न और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उनकी पार्षदी निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

देवभूमि खबर

Related articles