डीजी स्वास्थ्य निदेशालय में देहरादून में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिको ने उपशाखा गठन का किया विरोध

डीजी स्वास्थ्य निदेशालय में देहरादून में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिको ने उपशाखा गठन का किया विरोध
Spread the love

देहरादून।उत्तरांचल मेडिकल एडं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड के द्वारा महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिको की एक उपशाखा का गठन किए जाने हेतु रखे गए चुनाव कार्यक्रम का पूर्व से कार्यरत कार्मिकों ने बहिष्कार किया।

उत्तरांचल मेडिकल एडं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड के द्वारा महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून में आज मिनिस्ट्रियल कार्मिको की एक उपशाखा का गठन किए जाने हेतु रखे गए चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महानिदेशालय में पूर्व से कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा इस चुनाव का बहिष्कार किया गया और उनके द्वारा एक सूत्री मांग पर सहमति न होने के कारण चुनाव कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया। जिसके उपरांत महानिदेशालय में कार्यरत अन्य मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा भी उक्त प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को निरस्त किए जाने का समर्थन किया गया। इसके उपरांत चुनाव अधिकारियों द्वारा उक्त प्रस्तावित उप शाखा के गठन के चुनाव को निरस्त कर दिया गया।

विरोध करने वालों में श्री कंडारी श्री सजवान एवं महानिदेशालय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में कार्यरत समस्त मिनिस्ट्रियल कार्मिक शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles