महंगे शौकों की चाह ने पहुँचाया सलाखों के पीछे,महिला से हुई स्नेचिंग का दून पुलिस ने किया खुलासादो अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल–ज्वैलरी–नकदी बरामद

महंगे शौकों की चाह ने पहुँचाया सलाखों के पीछे,महिला से हुई स्नेचिंग का दून पुलिस ने किया खुलासादो अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल–ज्वैलरी–नकदी बरामद
Spread the love

देहरादून। गोविंदगढ़ रोड पर महिला के साथ हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 12/11/2025 को राधा अग्रवाल ऑफिस से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स छीन लिया जिसमें दो मोबाइल फोन, डायमंड ईयररिंग और नगदी थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। फुटेज में मिले संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों के भौतिक सत्यापन के बाद आज 16/11/2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों—अनंत रावत पुत्र राम राज तथा फैजल पुत्र अयूब अली—को यमुना कॉलोनी सेकेंड क्लब के पास पार्क के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में छीने गए दो मोबाइल फोन, डायमंड के ईयररिंग, 2700 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त काला स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK07FX 6947 बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मित्र हैं और महंगे शौक पूरे करने तथा जल्दी पैसा कमाने की चाह में उन्होंने यह स्नेचिंग की वारदात की। अभियुक्तों में एक फेरी लगाने का कार्य करता है जबकि दूसरा डेयरी में काम करता है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली कैंट के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, उ.नि. विनयता चौहान, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल सर्वेश, योगेश सैनी, मनोज उप्रेती, नरेन्द्र, शार्दुल, रविन्द्र टम्टा तथा एसओजी टीम के उ.नि. शैकी कुमार, कांस्टेबल पंकज, ललित और अमित शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles