पेंशन बहाली महासम्मेलन के सफलतम आयोजन में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस देहरादून पहुंची एनएमओपीएस उत्तराखंड टीम

पेंशन बहाली महासम्मेलन के सफलतम आयोजन में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस देहरादून पहुंची एनएमओपीएस उत्तराखंड टीम
Spread the love

देहरादून।कर्नाटक के फ्रीडम पार्क में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा आयोजित पेंशन बहाली महासम्मेलन के सफलतम आयोजन में प्रतिभाग करने के बाद एनएमओपीएस उत्तराखंड़ की टीम देहरादून पहुंची।

देहरादून पहुंचते ही प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने आज अपने प्रांतीय कार्यालय धर्मपुर में एक बैठक का आयोजन किया ।जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों ने प्रतिभाग किया।प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी ने प्रत्येक जिलों के प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।अगली बैठक में जिलों के प्रभारी नियुक्त किए जायेंगे, ।अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली ने जिलों में ब्लाक में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए एवं अधिक से अधिक कर्मचारी एवं शिक्षकों को जोड़ने और जिलों में सम्मेलन और रैली आयोजित करने को कहा।

प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा ने कहा कि एनएमओपीएस के सभी जनपद अध्यक्ष महामंत्री प्रांतीय कार्यकारिणी से विचार विमर्श के बाद अपने जनपदों में कार्यक्रम आयोजित करें ।जनपद कार्यकारिणी का प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ लगातार संवाद बना रहे।

बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन रावत ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतुन शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, प्रांतीय प्रवक्ता सूर्य सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष सुनील गुसाईं, हेमलता कजालिया सचिव, सुधीर कुमार रजनीश कुमार अमित शेखर नेगी जी अध्यक्ष, श्रीमती रूचि पैन्यूली अध्यक्ष (महिला),जयंत कुमार सचिव, स्नेहलता बिजल्वाण उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी कोषाध्यक्ष, हेमन्त कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, संजय जुयाल संयोजक, अमित कुमार प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री सुधीर कुमार ,प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष उर्मिला दिवेदी,किशन दत्त सेमल्टी ब्लाक अध्यक्ष विकासनगर रा शि सं,महेंद्र रावत, लक्ष्मीकांत चौहान अरविंद पाल, मनीष सती,सी के शर्मा,किशन सेमल्टी, , वीरेंद्र कुमार, विनोद तिवारी,आकाश वर्मा ,प्रतिभा पंवार, कीर्ति भट्ट इंजीनियर अनिल पवार इंजीनियर मुकेश बहुगुणा प्रेमलता गुसाईं मीनाक्षी कंडवाल विनोद मैखुरी ब्लाक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ,अमन उपध्याय आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles