अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की कार्रवाई

अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की कार्रवाई
Spread the love

देहरादून।रुड़की तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां अपर तहसीलदार के पेशकार रोहित को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की कृषि भूमि संबंधी वाद की पुनः सुनवाई के लिए दायर रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई कराने के एवज में पेशकार रोहित द्वारा ₹25,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के पश्चात सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने आज 19 मई को अभियुक्त रोहित पुत्र रामपाल सिंह, निवासी ग्राम कस्वा रुड़की को शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए, स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तहसीलदार कार्यालय रुड़की से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात सतर्कता टीम द्वारा आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर चल-अचल संपत्ति संबंधी पूछताछ और तलाशी की कार्यवाही जारी है।

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जाती है या वह आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर निर्भीक होकर दें।

देवभूमि खबर

Related articles