रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक

रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक
Spread the love

रुद्रप्रयाग।”स्वच्छता पखवाड़ा” की थीम के साथ चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन आज रुद्रप्रयाग में निरीक्षक यातायात श्याम लाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को उत्तरायणी (मकरैणी) पर्व की शुभकामनायें दी गई व यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

इस अवसर पर यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई। समस्त वाहन चालकों व उपस्थित लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के बारे में भी जानकारी दी गई, बताया गया कि दुर्घटना पीड़ित के लिए शुरुआती समय गोल्डन आवर होता है। हम लोग जितनी जल्दी दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति की मदद करेंगे उसके सुरक्षित रहने की सम्भावना उतनी ही अधिक होगी। इस पुनीत कार्य को करने वाले मददगार व्यक्ति (गुड समेरिटिन) को पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस कार्य के लिए भी विभाग के पास अलग से बजट का प्रावधान है। उपस्थित लोगों द्वारा यातायात नियमों का पालन किये जाने का प्रण लिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles