अल्मोड़ा। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में छः दिवसीय पुरुष होली और महिला होली धूमधाम से मनाई जा रही है। एकादशी चीर बंधन के साथ अल्मोड़ा नगर और भैंसियाछाना विकासखंड में खड़ी होली बड़े हर्षोल्लास से आयोजित की जा रही है।
मॉल रोड पर हर साल की तरह इस बार भी महिला खड़ी होली का विशेष आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के साथ उत्सव को और रंगीन बनाया। वहीं, तली रीठागाड़ के नाली गांव की पुरुषों की होली अपनी विशिष्टता के लिए जानी जाती है।
प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि कुमाऊं की छः दिवसीय होली हर साल बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। अल्मोड़ा को सांस्कृतिक नगरी कहा जाता है, जहां महिला खड़ी होली और पुरुषों की खड़ी होली प्राचीन काल से प्रसिद्ध रही है।

