HTML tutorial
HTML tutorial

होली पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप ने स्वयं संभाली कमान

होली पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप ने स्वयं संभाली कमान
Spread the love

देहरादून।होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए गढ़वाल परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने स्वयं कमान संभालते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles